हिमाचल प्रदेश में 25 महीने की सुक्खू सरकार ने दुःख और पीड़ा देने का कार्य प्रदेश की जनता को किया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कूनपुरी ने सोमवार को PWD रेस्ट हाउस में 11 बजे प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के हालात ठीक है। कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर सैलेरी और पेंशन नही मिल रही है। विकास कार्य कर रहे ठेकेदारों की पेमेंट नही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से भरपूर सहयोग प्रदेश सरकार को मिल रहा है लेकिन फिर भी विकास कार्य रुके पड़े है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी ऐश परस्ती कर रही है। महिलाएं 1500 प्रति महीना और बेरोजगार रोजगार का इंतजार कर रहे है।
